Tuesday, October 12, 2010
श्रीलंका में बनी दुनिया का सबसे बड़ी केतली
कोलंबो। दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादक देशों में से एक श्रीलंका में दुनिया की सबसे बड़ी केतली बनाई है। इसमें 32 हजार सामान्य कपों के बराबर चाय बनाई जा सकती है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे बड़ी केतली घोषित किया है। यह केतली पिछले साल अमेरिका में बनी विशालकाय केतली के मुकाबले आकार में तीन गुना बड़ी है। लाल रंग के इस केतली में चाय बनाने के लिए एक बार में साढ़े चार हजार लीटर पानी, 64 किलो चाय की पत्ती, 875 किलो दूध का पाउडर और 160 किलो चीनी का इस्तेमाल किया गया। इस केतली में चाय बनने में कई घंटे का समय लगा। बाद में इस चाय को प्लास्टिक के सामान्य कपों में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लोगों में बांट दिया गया। बीबीसी की खबर के मुताबिक, इस केतली में चाय बनाने के लिए ताजी चाय की पत्ती श्रीलंका के विख्यात चाय बागानों से मंगाई गई थी। केतली में पाइप की मदद से पानी भरा गया। फिर बाकी सामग्री को मिलाकर चाय तैयार की गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment