वाशिंगटन। जब कुत्ता इंसान को काटता है तो खबर नहीं बनती, लेकिन अगर इंसान कुत्ते को काट ले तो खबर बनती है। ऐसा ही एक वाक्या हुआ अमेरिका में, जहां एक युवक पुलिस अधिकारी के कुत्ते को काट कर सुर्खियों में छाया है।
स्थानीय पुलिस ने बताया, कनेक्टिकट के वेस्ट हेवेन में 23 वर्षीय रॉड्रिक लेविस का एक पुलिस अधिकारी के साथ झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान पुलिस के कुत्ते ने उसे काट लिया। यह बात लेविस को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने कुत्ते को काट लिया।
पुलिस के अनुसार, लुईस ने अधिकारी के मुंह पर मुक्का मारा, जिसके बाद अधिकारी के वाहन में छिपा कुत्ता बाहर आ गया। उसने लुईस पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से तिलमिलाए लुईस ने उस कुत्ते को ही काट लिया। वह तक तक कुत्ते को काटता रहा जब तक कि अधिकारी ने उसे बलपूर्वक उससे अलग नहीं किया।
युवक को पुलिस अधिकारी पर हमला करने और पशुओं के प्रति क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
No comments:
Post a Comment