Tuesday, October 12, 2010

क्या सिगरेट पीकर पाई चिपेंजी ने लंबी उम्र?

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ आजकल यही गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। दरअसल यहां के चिडि़याघर में एक चिपेंजी सिगरेट पीते-पीते 52 साल तक जी गया, जो कि इस जानवर की सामान्य उम्र से करीब दस साल ज्यादा है।

हाल ही में इस चिपेंजी की मौत हुई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद चिपेंजी की लंबी उम्र का राज खुल सकता है। चार्ली नाम के इस चिपेंजी को चिडि़याघर में आने वाले दर्शकों ने सिगरेट पीना सिखाया था। इसके बाद चार्ली की पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी।

चिडि़याघर के वरिष्ठ अधिकारी डेरल बार्नस ने कहा, अपने पिंजरे के बाहर लोगों को सिगरेट पीता देख उसने भी एक सिगरेट मांगी। एक दर्शक ने जैसे ही उसकी ओर सिगरेट फेंकी, उसने उठाकर कश लगाना शुरू कर दिया।

ब्लोमफोंटेन के मांगुआंग चिडि़याघर की कर्मचारी कोंडली खेडम ने बताया कि हम लोगों ने चार्ली की यह आदत छुड़ाने की लाख कोशिश की, लेकिन दर्शक अक्सर सिगरेट जलाकर उसके पिंजरे में डाल देते थे। उन्होंने बताया कि मरने से पहले चार्ली की विशेष देखभाल की जा रही थी। उसे प्रोटीन, विटामिन और मिनरल तत्वों से युक्त भोजन दिया जाता था। उनका कहना है कि चार्ली को उसकी धूम्रपान की आदत के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।

उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इससे यह पता लग जाएगा कि चार्ली की उम्र बढ़ाने में क्या सिगरेट का कोई योगदान था?

No comments:

Post a Comment